गर्भ में लड़की होने के 15 लक्षण जिन्हें विज्ञान मिथक मानता है

 इस गर्भ में लड़का होने के बहुत सारे लक्षण नजर आते हैं. ऐसे ही बहुत सारे लक्षण तब भी नजर आते हैं, जब गर्भ में लड़की होती है. समाज में ऐसे बहुत सारे लक्षण प्रचलित है.

जो यह बताते हैं कि गर्भ में लड़की है, लेकिन इन लक्षणों को विज्ञान मिथक मानता है. आइए चर्चा करते वीडियो शुरू करते हैं. वह कौन-कौन से लक्षण हैं, जो गर्भ में लड़की होने की निशानी है, लेकिन विज्ञान के अनुसार मिथक है.

गर्भ में लड़की होने के बहुत सारे लक्षण होते हैं.

गर्भ में लड़की होने के 15 लक्षण जिन्हें विज्ञान मिथक मानता है

पहला लक्षण

महिला का प्रेगनेंसी के दौरान अधिक सुंदर दिखाई नजर आती है. माना जाता है, कि जब महिला के गर्भ में लड़की होती है, तो महिला के शरीर में हारमोंस का बैलेंस  इस प्रकार से होता है, कि महिला की त्वचा पर चमक नजर आने लगती है. 
लेकिन विज्ञान इसे मिथक मानता है. विज्ञान के अनुसार इसका संबंध महिला के खानपान से होता है. क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिला हमेशा अच्छा और पौष्टिक भोजन समय पर लेती है. इसका बच्चे के लिंग से कोई संबंध नहीं.

दूसरा लक्षण

माना जाता है, जब महिला गर्भवती होती है, और उसके गर्भ में लड़की होती है, तो उसकी त्वचा बच्चों की तरह नरम और मुलायम हो जाती है.  लेकिन विज्ञान के अनुसार इसका बच्चे के लिंग से कोई संबंध नहीं होता है. यह हार्मोन  की वजह से होता है.

तीसरा लक्षण

माना जाता है, कि अगर गर्भावस्था के दौरान प्रेग्नेंट महिला को उल्टी ज्यादा हो रही है. महिला का जी घबरा रहा है, तो यह पेट में लड़की होने का संकेत होता है. वैज्ञानिकों का मानना है, कि प्रेगनेंसी के दौरान जी मिचलाना या उल्टी होना बेहद आम बात है. यह हार्मोन के साइड इफेक्ट के तौर पर देखा जाता है. इसका गर्भ में लड़की या लड़का होने से कोई संबंध नहीं.

चौथा लक्षण

समाज में एक बात और प्रचलित है अगर महिला के बाल प्रेगनेंसी के दौरान झड़ने लगते हैं, रूखे और बेजान नजर आते हैं, तो उसके गर्भ में एक लड़की है. लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इसका बच्चे के लिंग  से कोई संबंध नहीं होता है. यह मात्र मिथक है.

पांचवा लक्षण

अगर गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला के कूल्हे और जांग दोनों पर चर्बी बढ़ रही है, तो यह गर्भ में लड़की होने का संकेत है. वैज्ञानिकों के अनुसार प्रेगनेंसी के दौरान शरीर पर चर्बी बढ़ना एक नॉर्मल बात है. इसका बच्चे के लिंग से कुछ भी संबंध नहीं होता है.

छठवां लक्षण

समाज में यह भी प्रचलित है, कि अगर महिला का पेट 5 महीने के बाद गोल मटोल है. वह आगे और दोनों तरफ अर्थात दाएं तरफ और बाएं तरफ बढ़ा हुआ है, तो यह गर्भ में एक लड़की है. ऐसा संकेत है. लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह मात्र एक मिथक है. बच्चे के लिंग से इसका कोई संबंध नहीं.

सातवां लक्षण

अगर महिला का प्रेगनेंसी के दौरान चटपटा खाने के स्थान पर अर्थात नमकीन खाने के स्थान पर मीठा खाने की ज्यादा इच्छा करें, तो यह गर्भ में लड़की होने का संकेत है. लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार यह शरीर में बनने वाले हारमोंस के साइड इफेक्ट की वजह से होता है.

आठवां लक्षण

माना जाता है, जब महिला के गर्भ में लड़की होती है, तो महिला को अपेक्षाकृत कम भूख लगती है, और गर्भ में लड़का होता है, तो अपेक्षाकृत अधिक भूख लगती है. लेकिन वैज्ञानिक इस बात को खारिज कर देते हैं. उनके अनुसार ऐसा कुछ नहीं है मात्र यह मिथक है. क्योंकि भूख लगना एक सामान्य बिहेवियर हैं.

नवा लक्षण

अगर महिला गर्मियों में गर्भवती होती है, तो उसके गर्भ में लड़की होगी. इसकी संभावना अधिक होती है. जबकि वैज्ञानिकों के अनुसार बच्चे के लिंग पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. महिला के शरीर में तापमान हमेशा एक जैसा होता है.

दसवां लक्षण

अगर गर्भ में लड़की होती है, तो वह अपेक्षाकृत अधिक हलचल करती है. डॉक्टर के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं होता है. अगर आपको बच्चे की हलचल आवश्यकता से कम या ज्यादा नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए यह मात्र एक मिथक है.

लक्षण 11

अगर गर्भस्थ शिशु की धड़कन आठवें महीने के बाद 140 बीपीएम से ऊपर रहती हैं, तो यह कर्म में एक लड़की है. इसका संकेत माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार बच्चे की धड़कन का लिंग से कोई संबंध नहीं है. कई बार लड़कों की धड़कन भी प्रेगनेंसी के दौरान 140 बीपीएम  से ऊपर आती है.

लक्षण 12

जब गर्भवती स्त्री के पेट में लड़की होती है, तो माना जाता है, कि उसका बाया स्तन दाहिने स्तन से अधिक बड़ा नजर आता है. वैज्ञानिक इस बात को सिरे से खारिज करते हैं, और इसे मिथक बताते हैं.

लक्षण 13

अगर महिला के गर्भ में लड़की होती है तो उसका वजन अपेक्षाकृत कम बढ़ता है विज्ञान के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं होता है यह मात्र मिथक है.

लक्षण 14

अगर महिला को प्रेगनेंसी के दौरान भूर सिंह की समस्या मूड स्विंग की समस्या अधिक नजर आ रही है तो यह घर में गर्भ में लड़की होने की तरफ इशारा देता है जबकि विज्ञान के अनुसार यह मात्र मिथक है यह महिला का शरीर हारमोंस के प्रति कितना सेंसिटिव है इस पर निर्भर कर सकता है.

 लक्षण 15

अगर महिला दाहिनी करवट सोना पसंद करती है तो गर्भ में एक लड़की होती है. वैज्ञानिकों के अनुसार यह मात्र मिथक है आज तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है.

और नया पुराने