यदि गर्भावस्था के लक्षण अचानक दिखने बंद हो जाएं तो इसका क्या मतलब है.
कई बार पहले यह प्रश्न आया है, कि हमें प्रेगनेंसी है, और अचानक से हमारे प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आने बंद हो गए हैं.
इसका क्या कारण है.
ऐसा क्यों हो रहा है.
क्या यह कोई खतरे वाली बात है.
क्या यह प्रेगनेंसी के दौरान सामान्य होता है.
प्रेगनेंसी शुरू होते ही बहुत सारे लक्षण महिला को नजर आने लगते हैं. एक ऐसा लक्षण है, जो सभी को आता है. वह है, पीरियड का मिस हो जाना. उसके अलावा और दूसरे लक्षण है, जैसे कि चक्कर आना, मॉर्निंग सिकनेस, यूरिन अधिक आना, थकावट लगना.
ऐसे ही बहुत सारे लक्षण है, यह सभी लक्षण एक साथ किसी को नहीं आते हैं. कुछ महिलाओं को अगर लक्षण आते हैं. कुछ महिलाओं को अगर लक्षण आ सकते हैं.
प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में यह समस्या काफी ज्यादा नजर आती है, कि लक्षण नजर आ रहे हैं, और उसके बाद लक्षण अचानक से आना बंद हो जाते हैं. कुछ लक्षण तो इसलिए बंद हो जाते हैं, क्योंकि उनकी जगह नई लक्षण आने लगते हैं.
अक्सर ऐसा होता है, कि प्रेगनेंसी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है. तो पुराने लक्षण आना कम हो जाते हैं, और नए लक्षण नजर आने लगते हैं. तो यह कोई समस्या की बात नहीं, लेकिन कभी-कभी क्या होता है, कि धीरे-धीरे सभी के सभी लक्षण आने कम हो जाते हैं. और नई लक्षण नजर नहीं आते, तो ऐसे में क्या यह कोई समस्या वाली बात है. इस पर चर्चा करें उससे पहले हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है.
प्रेगनेंसी में लक्षण आने का मुख्य कारण
जब किसी भी स्त्री को प्रेगनेंसी होती है ,तो प्रेगनेंसी को संभालने के लिए बहुत सारे हारमोंस महिला के शरीर में बढ़ने लगते हैं. और कुछ हारमोंस नए भी बनते हैं. जब यह हारमोंस महिला के शरीर में अधिक मात्रा में होते हैं.
उनका साइड इफेक्ट महिला को नजर आने लगता है. जिन्हें हम तक प्रेगनेंसी के लक्षण के नाम से जानते हैं.
प्रेगनेंसी में लक्षण कम होने का अर्थ
अगर किसी गर्भवती महिला को यह सब लक्षण जो कि हारमोंस की अधिकता की वजह से नजर आ रहे हैं. कम होने लगते हैं. इसका अर्थ यही होता है, कि महिला के शरीर में प्रेगनेंसी हारमोंस धीरे-धीरे कम हो रहे हैं.
प्रेगनेंसी हारमोंस तभी कम होते हैं, जब प्रेगनेंसी समाप्त हो जाती है. इसका मतलब अगर यह बीच में ही कम हो रहे हैं, तो यह आपके गर्भस्थ शिशु के लिए एक तरह से खतरे वाली बात होती है.
प्रेगनेंसी के शुरुआती 12 हफ्ते के अंदर गर्भ शिशु के लिए काफी ज्यादा खतरे वाली बात होती है. पहले 3 महीने में गर्भ में शिशु काफी कमजोर होता है. और जरा से ही आघात या असावधानी की वजह से गर्भपात हो सकता है.
अगर आपको लगता है कि आपकी प्रेगनेंसी के लक्षण अचानक से कम होने लगे हैं और सभी लक्षणों में धीरे-धीरे कमी आ रही है, तो यह एक खतरे का सूचक है. आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कई बार ऐसी स्थिति में गर्भपात की संभावना काफी बढ़ जाती है.
हालांकि इसके पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं, लेकिन वह भी इस दौरान नुकसानदायक ही होते हैं. इसलिए डॉक्टर से मिलना अत्यधिक आवश्यक होता है.



